अटल बिहारी वाजपेयी निबंध हिंदी | Essay on Atal Bihari Vajpayee

अटल बिहारी वाजपेयी – Essay on Atal Bihari Vajpayee

अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म 25 दिसम्बर, 1926 को ग्वालियर में हुआ। इनके पिता का नाम कृष्ण बिहारी और माता का नाम कृष्णा देवी था। इनकी प्रारंभिक शिक्षा ग्वालियार में हुई ।

फिर डी.ए.वी. कॉलेज कानपुर से एम. ए. किया। आपने हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग से साहित्यरत्न भी किया।
वाजपेयी आरंभ से ही राजनीति से जुड़े रहे हैं। ये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय सदस्य रहे हैं। संघ से आज भी यह जुड़ाव है। अपनी स्पष्टवादिता, निर्भीकता व स्वाभिमान के लिय वाजपेयी सदा प्रसिद्ध रहे हैं। इनका उज्ज्वल चरित्र, सरल स्वभाव, निष्पक्ष विचार, प्रभावशाली भाषण शैली लोगों की प्रशंसा के विषय रहे हैं।

एक अच्छे और सहृदय कवि अटलजी पत्रकार और संपादक भी रहे हैं। अनेक बार लोकसभा के सदस्य रहने के साथ-साथ वे राज्य सभा के भी सदस्य रहे हैं। जनता पार्टी की सरकार में ये विदेश मंत्री भी रह चुके हैं। अटल जी तीन बार भारत के प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं। उन्हें 24 दलों का समर्थन प्राप्त था। इनकी प्रधामंत्री के रूप में कई उपलब्धियाँ रही हैं।

पोखरण का सफल पर… गु परीक्षण, कारगिल में शत्रु को करारी हार आदि इनमें प्रमुख हैं। आप अभी भी अविवाहित हैं। इनकी एक दत्तक पुत्री तथा दामाद हैं। संयुक्त राष्ट्रसंघ में प्रथम बार हिन्दी में भाषण देने का श्रेय भी इन्हीं को है। इनके कुशल नेतृत्व व अनुपम भाषण क्षमता का लोहा विरोधी दल भी सहर्ष स्वीकार करते हैं।

अटल बिहारी वाजपेयी – Essay on Atal Bihari Vajpayee

आगे पढ़ें:

Leave a Comment