श्रीमती इन्दिरा गांधी हिंदी निबंध | Smt. Indira Gandhi Essay in Hindi

श्रीमती इन्दिरा गांधी हिंदी निबंध | Smt. Indira Gandhi Essay in Hindi

श्रीमती इन्दिरा गांधी अपने मातापिता की एकमात्र संतान थीं। पिता का नाम जवाहरलाल नेहरू और माता का नाम कमला नेहरू था। जवाहरलाल नेहरु स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे। इन्दिरा का जन्म 19 नवम्बर, 1917 को इलाहाबाद में हुआ था। इनके बाबा मोतीलाल नेहरु एक प्रसिद्ध वकील और देशभक्त थे। इनका बचपन का नाम इन्दिरा प्रियदर्शनी था।

अपने पिता के राजनीतिक जीवन और माता की बीमारी के कारण इन्दिरा की सुचारू शिक्षा नहीं हो पाई। पहले वे पूना में पढ़ीं, फिर स्विटजरलैंड चली गईं और फिर विश्वभारती में पढ़ाई की। अंत में वे इंग्लैंड चली गईं लेकिन दूसरे विश्वयुद्ध के छिड़ते ही वे भारत वापस आ गईं।

इन्दिरा का विवाह एक समाजवादी कार्यकर्ता और पारसी युवक फिरोज़ गांधी से हुआ था। इनके दो पुत्र राजीव एवं संजय गांधी हुए। राजीव गांधी भारत के प्रधानमंत्री भी बने। नेहरुजी के निधन के बाद लाल बहादुर शास्त्री प्रधानमंत्री बने। उन्होंने इन्दिरा गांधी को अपना सूचना एवं प्रसारण मंत्री बनाया। लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु के उपरांत इन्दिरा गांधी भारत की प्रधानमंत्री बनीं।

इन्दिरा गांधी ने अपने राजनीतिक जीवन में बड़े उतारचढ़ाव देखे। उनमें अदम्य साहस, निर्णयशक्ति, स्फूर्ति और ऊर्जा थी। उन्होंने जीवन में कभी हार नहीं मानी। दुर्भाग्यवश 31 अक्तूबर, 1984 को इन्हीं के अपने दो अंगरक्षकों ने इन्हें गोलियों से भून डाला। इन्दिराजी की मृत्यु पर सारा देश शोक में डूब गया। शक्तिस्थल पर इन्दिराजी की समाधि है। हमें इन्दिरा गांधी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिये।

आगे पढ़ें:

Leave a Comment