वृक्षारोपण हिंदी निबंध | Tree Plantation Essay in Hindi

वृक्षारोपण हिंदी निबंध | Tree Plantation Essay in Hindi

वृक्ष हमारे बहुत अच्छे मित्र और संरक्षक हैं। वृक्षों, पेड़पौधों और वनस्पतियों से हमें भोजन, वस्त्र, औषधियां, गृहनिर्माण का सामान और उद्योग धंधों के लिये कच्चा माल मिलता है। ये ही हमारे फलों, फूलों और पशुओं के चारे के साधन हैं। जलाने के लिये ईंधन भी इन्हीं से प्राप्त होता है।

वृक्ष प्रकृति के अभिन्न अंग हैं। ये उसके मुख्य और भव्य अलंकार भी हैं। ये हमारे लिये तो प्रकृति का अमूल्य वरदान हैं। इनसे हमें प्राणवायु मिलती है। हमारे वातावरण को ये शुद्ध रखते हैं, उसे मोहक बनाते हैं। इनके नीचे छाया में उठनाबैठना, पढ़नालिखना या कोई और काम करना बड़ा सुखद होता है।

भगवान बुद्ध को पीपल के वृक्ष के नीचे ही ज्ञान प्राप्त हुआ था। वृक्षों की महिमा अपार है। वृक्ष ध्वनि प्रदूषण को भी कम करते हैं। ये भूस्खलन, भूक्षरण, बाढ़ आदि को रोकते हैं। पेड़ों की हरियाली मनमस्तिष्क के लिए टॉनिक का काम करती है। भारत में पेड़ों और वनों का महत्व प्राचीन काल से ही रहा। अनेक पेड़ों की पूजा होती है। उन्हें पवित्र माना जाता है। उनमें देवीदेवताओं का निवास माना जाता है। पीपल, तुलसी, आँवला, बेल, बड़, केले का वृक्ष आदि कुछ ऐसे , उदाहरण हैं जिन्हें पवित्र माना जाता है और पूजा की जाती है। कदम्ब वृक्ष कृष्ण को प्रिय था। वटवृक्ष में शिव का और पीपल में विष्णु का निवास माना जाता है।

इन सभी कारणों से वनमहोत्सव और वृक्षारोपण की परम्परा हमारे यहाँ पुराने समय से चली आ रही है। परन्तु आधुनिक युग में वनों पर बड़ा दबाव है। उनका क्षेत्र घट रहा है। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से एक नया संकट खड़ा हो गया है। बढ़ती हुई जनसंख्या और नगरों, कसबों व गाँवों के विस्तार ने स्थिति और भी गंभीर कर दी है। ऐसी स्थिति में वृक्षारोपण हमारा एक आवश्यक उत्तरदायित्व बन गया है। हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिये, उनका संरक्षण और देखभाल करनी चाहिये। नों की कटाई पर रोक लगनी चाहिये।

आगे पढ़ें:

Leave a Comment