स्वास्थ्य का महत्व पर निबंध

स्वास्थ्य का महत्व पर निबंध – Essay on Importance of Health in Hindi

मोटा मनुष्य ही स्वस्थ होगा, यह जरूरी नहीं है। दुबला-पतला व्यक्ति भी स्वस्थ रह सकता है। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अच्छा स्वास्थ्य बहुत जरूरी है। विद्यार्थी अगर स्वस्थ नहीं रहेंगे तो पढ़ने में मन नहीं लगेगा। वे हमेशा अपने को कमजोर महसूस करते रहेंगे। संतुलित भोजन से स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

सभी को अपने भोजन में प्रोटीन, विटामिन्स तथा आवश्यक खनिज तत्त्वों को शामिल करना चाहिए। दूध, घी, मक्खन, फल, हरी सब्जियाँ आदि खाने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। हमें समय पर भोजन करना चाहिए। स्वास्थ्य विषयक पुस्तकें पढ़कर हम स्वास्थ्य संबंधी ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं।

स्वस्थ रहने के लिए हमें स्वच्छता पर भी ध्यान देना चाहिए। कपड़े और बिछावन आदि सभी साफ-सुथरे होने चाहिए। घर में सूर्य की रोशनी पर्याप्त मात्रा में आनी चाहिए। इससे कीटाणु मर जाते हैं। स्वास्थ्य के लिए अधिक देर तक सोना हानिकारक है। रात को जल्दी सोना और सुबह जल्दी उठना स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है।

स्वास्थ्य का महत्व पर निबंध-Essay on Importance of Health in Hindi
स्वास्थ्य का महत्व पर निबंध, Essay on Importance of Health in Hindi

आगे पढ़ें:

Leave a Comment