हॉकी पर निबंध हिंदी | Hockey Essay in Hindi

हॉकी पर निबंध हिंदी | Hockey Essay in Hindi

हॉकी एक बहुत लोकप्रिय और रोमांचकारी खेल है। यह हमारा राष्ट्रीय खेल भी है। हॉकी में शक्ति, स्फूर्ति और कौशल की आवश्यकता होती है। यह दो दलों के बीच खेला जाता है। प्रत्येक टीम में 1111 खिलाड़ी होते हैं। यह खेल 70 मिनट तक खेला जाता है। 35 मिनट के बाद में 10 मिनट का अवकाश और विश्राम रहता है। विश्राम के बाद पाले बदल दिये जाते हैं। हॉकी के खेल का मैदान 100 गज लम्बा और 60 गज चौड़ा होता है। दोनों छोरों पर दो गोल होते हैं। प्रत्येक गोल की लम्बाई 12 फिट तथा ऊंचाई 6 फिट होती है।

हॉकी स्टिक और बॉल से.खेली जाती है। स्टिक का एक छोर गोलाई में मुड़ा हुआ होता है। इससे बॉल को मारकर गोल में ले जाने का प्रयत्न किया जाता है। हॉकी का खेल राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, स्थानीय आदि सभी स्तरों पर खेला जाता है। यह ऑलम्पिक्स में भी खेला जाता है। इसमें जो गति, स्फूर्ति, उत्तेजना और रोमांच होता है, वह दर्शनीय है।

हॉकी पुरुष तथा महिलायें दोनों खेलते हैं। हॉकी के साथ 80 से अधिक देश जुड़े हुये हैं। अन्य देशों में भी यह खेल फैलता जा रहा है। दिनप्रतिदिन इसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। भारत का इस खेल के साथ गहरा और अटूट संबंध रहा है। भारत के प्रसिद्ध खिलाड़ी ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर कहा जाता है। उन जैसा महान हॉकी खिलाड़ी दूसरा आज तक पैदा नहीं हुआ। भारत ने कई अन्य महान हॉकी खिलाड़ी पैदा किये हैं। पिछले कुछ वर्षों में आस्ट्रेलिया, जर्मनी, हॉलैण्ड, इंग्लैंड आदि देशों ने भी हॉकी में बड़ा नाम कमाया है। पाकिस्तान का भी हॉकी में बड़ा नाम है। फुटबाल और क्रिकेट की तरह हॉकी भी बड़ा लोकप्रिय खेल है।

आगे पढ़ें:

Leave a Comment